समाचार मिर्ची

नई दिल्ली: किसान हितैषी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को मिलने वाली अगली किस्त की तारीख का ऐलान हो चुका है। जल्द ही केंद्र की मोदी सरकार 24 फरवरी 2025 को किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि देशभर के किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी। यह किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के भागलपुर जिले से जारी की जाएगी।

PM Kisan योजना का मूल उद्देश्य

PM Kisan योजना का लक्ष्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जिससे वे अपनी कृषि संबंधित जरूरतों को पूरा कर सकें। वे सशक्त बन सके।

19वीं किस्त से जुड़ी अहम जानकारी नीचे पढ़ें

  • किस्त जारी होने की तारीख: 24 फरवरी 2025
  • राशि: 2,000 रुपये प्रति किसान
  • लाभार्थी: 9.7 करोड़ से अधिक किसान
  • कुल धनराशि: 21,000 करोड़ रुपये
  • पिछली किस्त की तारीख: 5 अक्टूबर 2024 (18वीं किस्त)

कौन हैं इस योजना के पात्र?

PM Kisan योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो निम्नलिखित शर्तें पूरी करते हैं:

  • छोटे और सीमांत किसान
  • 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि के मालिक
  • राज्य सरकार द्वारा प्रमाणित किसान परिवार

कैसे चेक करें अपना भुगतान स्टेटस?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त कब आएगी, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  4. सबमिट पर क्लिक करें, इसके बाद आपके खाते में राशि ट्रांसफर की स्थिति दिखाई देगी।

e-KYC है जरूरी

PM Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है। किसान भाई इसे नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

कैसे करें नए किसान रजिस्ट्रेशन?

अगर आप इस योजना के नए लाभार्थी बनना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स अपनाएं:

  1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।
  3. आधार नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल और भूमि रिकॉर्ड भरें।
  4. OTP वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म सबमिट करें।

मोदी-अडानी पर अमेरिका में सवाल

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम अडानी से जुड़े एक सवाल पर चर्चा हुई। अमेरिकी एजेंसियां अडानी ग्रुप की कुछ वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही हैं और इस मामले में भारत सरकार से सहयोग मांगा गया है। हालांकि, भारत सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

👉 अधिक जानकारी और अपडेट के लिए pmkisan.gov.in पर विजिट करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version