समाचार मिर्ची

अहमदाबाद। 12 जनवरी 2026 को गुजरात के अहमदाबाद में एक ऐतिहासिक और रंगीन दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 का संयुक्त उद्घाटन किया। दोनों नेताओं ने मिलकर पतंग उड़ाईं, जिसमें लॉर्ड हनुमान की आकृति वाली विशेष पतंग आसमान में लहराई। यह क्षण न केवल मकर संक्रांति के उत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण बना, बल्कि भारत और जर्मनी के बीच मजबूत सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों का जीवंत प्रतीक भी साबित हुआ।

बता दें कि, यात्रा की शुरुआत सुबह लगभग 9:30 बजे साबरमती आश्रम (गांधी आश्रम) से हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज का हृदयस्पर्शी स्वागत किया। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और आश्रम के विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर किए। चांसलर मर्ज ने गांधीजी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों की सराहना की और कहा कि आज की वैश्विक चुनौतियों के बीच महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है।

गौरतलब हैं कि, अहमदाबाद शहर चांसलर मर्ज के स्वागत के लिए पूरी तरह सज्जा था। सड़कों पर होर्डिंग्स, स्वागत द्वार और झंडे लहरा रहे थे। साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंग उड़ाने का यह क्षण सांस्कृतिक उत्सव से अधिक दो महान लोकतंत्रों की दोस्ती का प्रतीक बन गया। यह दौरा भारत-जर्मनी संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version