नई दिल्ली,शेयर बाजार में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद इस सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
टाइटन कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव 4517 रुपये से गिरकर 4350 रुपये पर खुला और आगे 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 4150 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू भी घटकर 3.75 लाख करोड़ रुपये रह गई।अन्य कंपनियों में सेनको गोल्ड का शेयर ओपनिंग पर 10 प्रतिशत टूट गया। कल्याण ज्वेलर्स में 8 प्रतिशत, पीसी ज्वेलर में 5 प्रतिशत और गोल्डियम में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का हवाला देते हुए लोगों से अपील की कि वे एक साल तक सोना न खरीदें और ईंधन की बचत पर ध्यान दें। बाजार में कुल मिलाकर सेंसेक्स 900 अंक से अधिक गिरा जबकि निफ्टी 275 अंक फिसला।
