समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक भारतीयों की भीड़ उमड़ी। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे। पूरा स्टेडियम ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा।

यहां यब बता दे कि, अल्बानीज ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया का सच्चा दोस्त बताया। उन्होंने इस आयोजन को दो बड़े लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का जश्न बताया। पीएम मोदी ने अल्बानीज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेलबर्न ने उनका शानदार स्वागत किया है और यह शो हाउसफुल है। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की सराहना की और भारतीय समुदाय के योगदान को दोनों देशों की मजबूती का आधार बताया।

इस दौरान मोदी ने भारतीयों द्वारा मेलबर्न को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने का जिक्र किया। उन्होंने भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला, जिसमें स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी, गगनयान मिशन, 5G विस्तार और तेज आर्थिक विकास शामिल है। इस दौरान उन्होंने ‘Grow More, Achieve More’ का नारा भी लगाया।प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा, धमाके पड़ोसियों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। टेरर कैंप पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ?” उन्होंने कहा कि भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

भारत की विकास यात्रा पर भी दिया जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का भारत तेजी से बदल रहा है। उन्होंने विज्ञान, तकनीक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। गगनयान मिशन के जरिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी जारी है। इसके साथ ही देश में 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आने वाले वर्षों में विकास की यह रफ्तार और तेज होगी।

अंत में बता दे कि, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन में विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान, तकनीक और वैश्विक साझेदारी जैसे कई महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। उनके भाषण ने भारतीय समुदाय को भारत की उपलब्धियों पर गर्व करने का संदेश दिया और दोनों देशों के बीच भविष्य में और अधिक सहयोग की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version