गुजरात। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होने पहुंचे हैं। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह भव्य आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा।
पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे मंदिर प्रांगण में विशेष महापूजा, ध्वजारोहण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। गुजरात सरकार और मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर जामनगर और सोमनाथ में उत्साह देखा जा रहा है। सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। इतिहास में कई हमलों का सामना करने के बावजूद यह बार-बार खड़ा हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे। सूर्यकिरण एयर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
सोमनाथ अमृत महोत्सव के जरिए एक बार फिर भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरा है।
