समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छी खबर आई है। टीम ने ऑक्शन में 8 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदे गए जोश इंग्लिस टीम से जुड़ गए हैं। 4 मई को होने वाले अगले मुकाबले से पहले वह उपलब्ध होंगे और चयन के लिए तैयार हैं।

31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस की शादी 18 अप्रैल को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मार्गरेट रिवर में हुई थी, जिसके कारण वे देर से टीम से जुड़े। नीलामी से पहले उन्होंने फ्रेंचाइजी को अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित किया था, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें खरीद लिया। इंग्लिस ने टीम के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा है। टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 4 अंक हासिल किए हैं। पहले तीन मैचों में दो जीत के बाद अगले पांच मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। खराब बल्लेबाजी को टीम की हार की मुख्य वजह बताया जा रहा है। जोश इंग्लिस के आने से बल्लेबाजी क्रम मजबूत होने की उम्मीद है।इंग्लिस ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 11 मैच खेले थे, जिसमें 31 की औसत और 162 की स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम दो शतक हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version