Skip to main content

समाचार मिर्ची

छतरपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाशिवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पहुंच चुकी हैं। यहां मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति यहां आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होंगी। यह भव्य औऱ दिव्य आयोजन बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में किया जा रहा है। श्री बागेश्वर जन सेवा समिति ने छतरपुर जिले के अपने मुख्यालय से लगभग 23 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव में सामूहिक विवाह का आयोजन किया है। जहां देश के कोने कोने से श्रद्धालु शिवरात्रि के अवसर पहुंचे हैं।

बागेश्वर धाम में आयोजित इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। इस दौरान 251 बेसहारा कन्याओं की शादी कराई जाएगी। राष्ट्रपति मुर्मू सभी नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद देंगी साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू बालाजी मंदिर भी जाएंगी और हवन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि “छतरपुर समेत समुचे बुंदेलखंड की धरती पर जात पात को लेकर काफी स्थिति भयावह रही है दूल्हे घोड़े पर नहीं चढ़ पाते थे समाच के कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी नहीं सुहाता था। इसलिए शादियों का यह उत्सव उसके खिलाफ ही आयोजित किया गया है।

निश्चित ही बागेश्वर धाम की ये पहल समाज के भीतर नव क्रांतिकारी परिवर्तन की एक नई पटकथा लिखेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version