समाचार मिर्ची

, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा को और पानी छोड़ने से इनकार करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मान पर निशाना साधा और कहा कि वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा को उसके हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला है, बल्कि केवल 60 प्रतिशत पानी मिला है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा को और पानी छोड़ने से इनकार करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मान पर निशाना साधा है। सैनी ने कहा कि मान इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा को उसके हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला है बल्कि केवल 60 प्रतिशत पानी मिला है।

सैनी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि एसवाईएल (सतलज-यमुना लिंक) नहर का मामला सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है। लेकिन यह मुद्दा एसवाईएल के पानी का नहीं है। यह पीने के पानी का मुद्दा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version