फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, संजय दत्त, सलमान खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म रिलीज होते ही अपने एक्शन और धांसू डायलॉग्स के लिए चर्चा में है।फिल्म में एक डायलॉग में शिवाजी स्वराज्य की व्याख्या करते हुए कहते हैं, “स्वराज्य वफादारी मांगता है चंद्रराव, स्वराज्य मतलब जमीन अपनी हल अपना, खेत अपने… फसल पूरी रैयत की।” जीजाबाई अपने बेटे की मौत के बाद कहती हैं, “हमें अफजल का शीश चाहिए शिवा।”
विद्या बालन का एक डायलॉग है, “सल्तनत को नादान बागियों से ज्यादा मासूम कबूतरों की फिक्र है।” संजय दत्त कहते हैं, “आदिलशाही में हाथी एक ही है हुजूर…अफजल।” अभिषेक बच्चन का डायलॉग है, “कैसा बादशाह है इनका… शेर के शिकार के लिए कुत्तों की फौज को भेजा है।”
सलमान खान का किरदार जीवा कहता है, “आपने रावण को मार दिया है अब लंका हम जलाएंगे।” विद्या बालन संजय दत्त को संबोधित करते हुए चूड़ियां पहनने की बात कहती हैं, जिस पर संजय दत्त जवाब देते हैं, “शहद में जहर मिलाने का हुनर केवल एक औरत ही जानती है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि वे इतिहास को मनोरंजन के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाती हैं। हालांकि ऐतिहासिक तथ्यों की प्रस्तुति को लेकर हमेशा बहस होती रही है, लेकिन इस फिल्म ने अपने संवादों और प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को प्रभावित करने में सफलता हासिल की है।
कुल मिलाकर ‘राजा शिवाजी’ एक ऐसी फिल्म बनकर उभरी है, जो अपने भव्यता, स्टारकास्ट और खासकर दमदार डायलॉग्स के कारण लंबे समय तक चर्चा में रहने वाली है। अगर आप ऐतिहासिक फिल्मों और शक्तिशाली संवादों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म निश्चित रूप से आपके लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।
