मुंबई। अरे भाई फिल्मी खबरों में दिलचस्पी रखते हो तो एक धमाकेदार खबर लाया हूं पढ़ो! नितेश तिवारी, जिन्होंने ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, अब रामायण को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। और ये कोई साधारण फिल्म नहीं, भाई! ये तो भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। सोचो, ऐसा महाकाव्य कि बजट के बारे में मेकर्स ने जरा भी नहीं सोचा। आपको क्या लग रहा है कि थोड़े से बजट में ये बन रही होगी…नहीं भैया पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है, इतना कि सुपरहिट फिल्में भी शायद इतना न कमाएं!
कब आएगी ये फिल्म ?
रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, और फिल्म दो हिस्सों में आएगी। पहला भाग 2026 में, दूसरा 2027 में। कास्ट? एकदम जबरदस्त! VFX? हॉलीवुड लेवल का! शूटिंग इतने बड़े पैमाने पर हो रही है कि हर सीन में जान डाल दी गई है। मेकर्स ने रामायण को सिल्वर स्क्रीन पर ऐसा उतारा है कि बस देखते रह जाओगे। तो, तैयार रहो, भाई! ये फिल्म इतिहास रचने वाली है!
दूरदर्शन वाली रामायण का पुराना रंग फीका पड़ेगा?
अब आपको लग रहा होगा कि क्या हम जो दूरदर्शन पर रामायण देखते थे उसको भी फीका करेगा इस फिल्म का रंग। अब इस बात का जवाब तो हमारे पास भी नहीं है भैया क्योंकि 2026 अभी दूर है जो अब तक पता चला था वो आपको बता दिया। बाकि क्या धमाका होगा इंतजार ही करते हैं।