समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक शोकपूर्ण समाचार सामने आया है। अग्रवाल समाज के वरिष्ठतम संरक्षक, आदर्श समाजसेवी एवं महान गौसेवक श्री रामजी लाल अग्रवाल जी का शनिवार को 96 वर्ष की आयु में शांतिपूर्ण रूप से निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा रविवार 25 मई 2025 को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान मौलश्री विहार, रायपुर से आरंभ होकर मारवाड़ी शमशान घाट तक जाएगी।

श्री रामजी लाल अग्रवाल न केवल अग्रवाल समाज के लिए बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक जीवन के लिए एक प्रेरणास्त्रोत रहे। अपने जीवनकाल में उन्होंने सामाजिक सेवा, गौसेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनके निधन से समस्त रायपुर सहित संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ समाजसेवी, गौसेवक श्री रामजी लाल अग्रवाल जी का आज 96 वर्ष की आयु में गौ लोक गमन हो गया वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।बता दें कि, अंतिम यात्रा रविवार 25 मई 2025 को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार, रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट जायेगी।

वरिष्ठ समाजसेवी, रामजीलाल अग्रवाल जी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, श्री विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version