Skip to main content

समाचार मिर्ची

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता समाजसेवी, गौसेवक रामजीलाल जी अग्रवाल के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देश की कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। तो वहीं अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। उनके पार्थिव शरीर को सर्वप्रथम मोहदापारा गौ आश्रम ले जाया गया, जहां गौसेवकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम यात्रा मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंची, जहाँ विधिपूर्वक विदाई दी गई।

बता दें कि, समाजसेवी अपने जीवनकाल में उन्होंने सामाजिक सेवा, गौसेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों की सेवा की। लोगों से उन्हे खूब प्यार मिला, लोगों ने उनका खूब साथ दिया.आब वो हमारे बिच नही रहे लेकिन लोगों के दिलो में दिलों में वो हमेशा जिवित रहेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version