Skip to main content

समाचार मिर्ची

दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दैनिक भास्कर के दो पत्रकारों—अवधेश आकौदिया और विजयपाल डूडी—को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें खोजी पत्रकारिता में उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दोनों पत्रकारों को यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक रामनाथ गोयनका की स्मृति में दिया जाता है और पत्रकारिता के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है।

अवधेश आकौदिया को जयपुर से बांग्लादेश तक फैले किडनी तस्करी गिरोह के भंडाफोड़ पर की गई खोजी रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। वहीं विजयपाल डूडी को आदिवासी बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करने वाली रिपोर्ट के लिए यह पुरस्कार मिला।

दोनों रिपोर्टों ने समाज में गंभीर मुद्दों को उजागर किया और व्यापक प्रभाव डाला, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version