समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान के एक दिन बाद अब आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के संकेत दिए हैं। गवर्नर ने मध्य पूर्व में तनाव को इसकी वजह बताया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्विट्जरलैंड में एक समिट में कहा कि अगर मध्य पूर्व संकट लंबा खिंचता है तो तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति इससे प्रभावित हो रही है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।

सरकार और तेल कंपनियां फिलहाल कच्चे तेल की बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही हैं। इससे रोजाना कंपनियों को 1600-1700 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। गवर्नर के अनुसार, लंबे समय तक स्थिति बनी रही तो रिटेल कीमतों को अपरिवर्तित रखना मुश्किल होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन की बचत की अपील की थी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि तेल कंपनियां कीमतें अपरिवर्तित रखते हुए नुकसान कब तक सहन कर पाएंगी। घरेलू पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले चार साल से नहीं बढ़ी हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version