Skip to main content

समाचार मिर्ची


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत का जश्न मौत के जुलूस में बदल गया। मंगलवार को अहमदाबाद में टीम ने पंजाब को फाइनल मे हराया। बुधवार को टीम बेंगलुरु में विक्ट्री परेड करने पहुंची। जहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 लोग घायल हैं। मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

बता दें कि, स्पोर्ट्स जगत में पिछले 10 दिन में यह तीसरा हादसा रहा, जब जीत का जश्न मातम में बदला। 9 दिन पहले इंग्लैंड में फुटबॉल टीम लिवरपूल ने जीतने का जश्न मनाया। जिस दौरान 53 साल के एक शख्स ने ट्रैफिक से परेशान होकर फैंस पर ही कार चढ़ा दी। भगदड़ से 109 लोग घायल हो गए। वहीं 1 जून को फ्रांस में PSG फुटबॉल टीम के चैंपियंस लीग जीतने पर विक्ट्री परेड हुई, जिसमें 2 की मौत हुई और 190 लोग घायल हो गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version