नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए एक और नया विकल्प सामने आया है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने हाल ही में 14 अप्रैल को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस फोन की पहली सेल आज यानी 21 अप्रैल से शुरू कर दी है। ऐसे में जो ग्राहक एक किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी, दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह डिवाइस एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है।
Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स
Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस दो और वेरिएंट में भी आता है। इसे आप 4GB/128GB और 6GB/128GB में भी खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 14,499 रुपये और 16,499 रुपये है, जिससे खरीदारों को ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं
कुल मिलाकर, Realme Narzo 100 Lite 5G एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजार में इसे यूजर्स का कितना अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और यह अपने प्रतिस्पर्धियों को किस हद तक चुनौती दे पाता है।
