समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 7964 मरीज मिले हैं। लेकिन इसी बीच राहत भरी एक खबर ये है कि 11264 मरीज ठीक हुए हैं। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। देश में पहली बार नए मरीजों की संख्या से अधिक रिकवर हुए हैं । इसी के साथ अब तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो पहली बार एक्टिव केसों में इजाफे की बजाय गिरावट आई है। अब देश में 86422 एक्टिव केस हैं।

एक दिन में सबसे अधिक मौत

हिंदुस्तान में मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार सुबह तक 24 घंटे में 265 लोगों की मौत हुई और 7,964 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके साथ ही अब देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,971 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें

कोरोना की चपेट में सबसे प्रभावित महाराष्ट्र है। देश में अब तक मरने वाले 4,971 लोगों में से सबसे अधिक 2,098 लोगों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 980, दिल्ली में 398, मध्य प्रदेश में 334, पश्चिम बंगाल में 302, उत्तर प्रदेश में 198, राजस्थान में 184, तमिलनाडु में 154, तेलंगाना में 71 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई।

अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले

महाराष्ट्र – 62,228
तमिलनाडु – 20,246
दिल्ली में – 17,386
गुजरात – 15,934
राजस्थान – 8,365
मध्यप्रदेश – 7,645
उत्तरप्रदेश – 7,284
पश्चिम बंगाल – 4,813
बिहार – 3,376
आंध्रप्रदेश – 3,436
कर्नाटक – 2,781
तेलंगाना – 2,425
पंजाब – 2,197
जम्मू कश्मीर – 2,164
ओडिशा – 1,723
हरियाणा – 1,721
केरल में – 1,150
असम – 1,024
झारखंड – 511
उत्तराखंड – 716
छत्तीसगढ़ – 415
हिमाचल प्रदेश – 295
चंडीगढ़ – 289
त्रिपुरा – 251
लद्दाख – 74
गोवा – 69
मणिपुर – 59
पुडुचेरी – 51
अंडमान और निकोबार द्वीप – 33
मेघालय – 27
नगालैंड – 25
अरुणाचल प्रदेश – 3
दादर-नागर – 2
मिजोरम – 1
सिक्किम – 1

ये अब तक के राज्यवार संक्रमण के आंकड़े हैं। अभी तक 31 मई तक लॉकडाउन की समयसीमा तय की है, मगर केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकारों से बात कर रही है। सूत्रों की माने तो अभी लॉकडाउन की सीमा दो हफ्ते और आगे बढ़ाई जा सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version