Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 14 मई को चार्जशीट दाखिल कर दी है। NIA ने इस मामले में 10 आतंकियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में पेश की है।10 नवंबर 2025 को हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। धमाके से इलाके में भारी नुकसान भी हुआ था।

NIA के मुताबिक सभी आरोपी आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े थे, जो अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट का हिस्सा है। मुख्य आरोपी पुलवामा का रहने वाला डॉ. उमर उन नबी था, जिसकी मौत हो चुकी है। वह फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुका था।

चार्जशीट में आमिर राशिद मीर, जासिर बिलाल वानी, डॉ. मुजामिल शकील, डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद वागे, शोएब, डॉ. बिलाल नसीर मल्ला और यासिर अहमद डार को भी आरोपी बनाया गया है। NIA जांच में पता चला कि कुछ आरोपी डॉक्टर और पढ़े-लिखे प्रोफेशनल थे। आरोपियों ने ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ नाम से साजिश रची थी।

एजेंसी के अनुसार आरोपियों ने हथियार जमा किए, टीएटीपी विस्फोटक तैयार किया और IED बनाने के प्रयोग किए। उन्होंने AK-47, क्रिंकोव राइफल और देसी पिस्टल जैसे हथियार जुटाए थे। अब तक मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version