Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हो चुकी है। यह मराठी फिल्म देशभक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी शिवाजी के बचपन से शुरू होती है। नन्हें शिवा के पिता को बीजापुर के सुल्तान के इशारे पर अफजल खान अगवा कर लेता है। अफजल खान का किरदार संजय दत्त ने निभाया है। बड़े होने पर अफजल शिवाजी के भाई की जान ले लेता है, जिसके बाद बदले की कहानी शुरू होती है। फिल्म के डायलॉग्स दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।

रितेश देशमुख के अलावा विद्या बालन बीजापुर की बेगम के रोल में नजर आईं। अभिषेक बच्चन के एक्शन को सराहा गया। सलमान खान का कैमियो भी फिल्म में है। बोमन ईरानी ने भी फकीर बाबा का छोटा किरदार निभाया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है और निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version