समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला दावा वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में यौन शोषण हुआ है। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया कि जेल में एक पाकिस्तानी आर्मी मेजर ने इमरान खान के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं एक मेडिकल रिपोर्ट भी वायरल हो रही है जिसे इस दावे का ‘सबूत’ बताया जा रहा है।

एक्स पोस्ट में लगाया गया गंभीर आरोप

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, “इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना के एक मेजर ने कुकर्म किया है। बता दें पाकिस्तान की जेलों में पुरुषों के साथ यौन हिंसा आम है और यह कैदियों की गरिमा को तोड़ने का तरीका है।” इस पोस्ट के साथ कथित मेडिकल रिपोर्ट भी साझा की गई, जिसके आधार पर दावा किया गया कि इमरान खान शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जा रहे हैं।

डॉन न्यूज और मेडिकल जांच की हकीकत

वायरल दावे में जिस पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट डॉन का हवाला दिया जा रहा है, उसकी असल खबर कुछ और कहती है। मार्च 2025 में डॉन ने रिपोर्ट किया था कि डॉक्टरों की एक टीम ने अदियाला जेल में इमरान खान का मेडिकल परीक्षण किया था। यह चेकअप करीब 30 मिनट तक चला। लेकिन रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक नहीं किया गया था। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक नेता ने यह भी आरोप लगाया था कि इमरान को न तो उनकी बहनों से मिलने दिया जा रहा है और न ही निजी डॉक्टर से। इससे उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं उठी थीं। लेकिन रिपोर्ट में कुकर्म या यौन उत्पीड़न जैसी किसी बात का कोई जिक्र नहीं है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version