मुंबई।बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने का ऐलान किया है। फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘SVC63’ है। इसकी घोषणा सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की।फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी दिल राजू संभाल रहे हैं, जो श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस बैनर के तहत काम कर रहे हैं। वामशी पैडिपल्ली और दिल राजू ने पहले पांच फिल्मों पर साथ काम किया है।
सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, “थोड़ी दूर की सोच चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई। चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा। धैर्य, थोड़ा सा सबर। मेरे जितना वह इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है… हाहा।”वर्तमान में सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज को लेकर अटकी हुई है। नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
सलमान खान का अनोखा अंदाज
घोषणा करते हुए सलमान खान ने अपने खास अंदाज में लिखा, “थोड़ी दूर की सोच चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई। चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा। धैर्य, थोड़ा सा सबर। मेरे जितना वह इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है… हाहा।”
उनका यह संदेश न सिर्फ मजेदार था, बल्कि इसने यह भी संकेत दिया कि वह अपनी फिल्मों को लेकर लंबी योजना बनाकर चलते हैं। फैंस के लिए यह इंतजार भले ही लंबा हो, लेकिन सलमान की फिल्मों का क्रेज हमेशा बना रहता है।
ईद और सलमान खान का खास रिश्ता
ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्मों का रिलीज होना एक परंपरा बन चुका है। उनकी ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ‘किक’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों ने ईद पर रिलीज होकर जबरदस्त सफलता हासिल की है।इसी वजह से जब भी सलमान खान अपनी फिल्म की रिलीज डेट ईद पर तय करते हैं, तो दर्शकों की उम्मीदें स्वतः ही बढ़ जाती हैं। 2027 की ईद पर आने वाली यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर सकती है।
सलमान खान की ‘SVC63’ का ऐलान फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी खबर है। ईद 2027 की रिलीज डेट, दमदार टीम और एक्शन-थ्रिलर जॉनर के साथ यह फिल्म पहले से ही चर्चा में आ चुकी है।हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट को लेकर अभी और जानकारी आना बाकी है, लेकिन इतना तय है कि यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बनने की क्षमता रखता है।फैंस को अब इस फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहेगा, और उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे।
