समाचार मिर्ची

मुंबई। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है। निर्देशक अपूर्व लखिया ने इस बदलाव के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने का फैसला फैंस और दर्शकों को अचानक लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मेकर्स ने शुरुआत से ही दो नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘मातृभूमि’ रजिस्टर्ड करवाए थे।

अपूर्व लखिया ने आगे बताया कि जैसे-जैसे फिल्म का काम आगे बढ़ा, उन्हें एहसास हुआ कि यह कहानी सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं है। यह फिल्म इंसानियत, सिम्पैथी और उन खामोश लड़ाइयों के बारे में है जो हमारे सैनिक हर रोज लड़ते हैं। नया टाइटल फिल्म की रूह और सैनिकों के बलिदान को ज्यादा अच्छी तरह से पेश करता है। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है, जिसे काफी पसंद किया गया है।

फिल्म गलवान घाटी की घटना पर आधारित है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। नए पोस्टर में उनका लुक इंटेंस दिखाया गया है, जिसमें माथे पर चोट के निशान और हाथ खून से सने हुए हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। मूल रूप से 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब अगस्त में भी आ सकती है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version