Skip to main content

समाचार मिर्ची

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो रहा है। सम्राट कैबिनेट में कुल 32 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। शपथ समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है।भाजपा की ओर से मंगल पांडेय, सुरेंद्र मेहता और नारायण मेहता का नाम कट गया है। ये तीनों नेता नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री थे। जेडीयू की तरफ से पांच नए चेहरे मंत्री बन रहे हैं, जिनमें नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे।

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की। शपथ ग्रहण से पहले तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गांधी मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version