बारिश का मौसम घर में नए पौधे लगाने का अच्छा समय है। सावन के महीने में लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं और उनकी देखभाल आसान होती है। ऐसे औषधीय पौधे बालकनी या छत को खूबसूरत बनाने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में मदद कर सकते हैं।
सावन में लगाएं ये 5 औषधीय पौधे
- तुलसी: 10-12 इंच के गमले में लगाई जा सकती है। पत्तियां 40-50 दिनों में उपयोग के लिए तैयार हो जाती हैं। इसका उपयोग चाय और काढ़े में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है।
2 – पुदीना: छोटी टहनी से लगाया जा सकता है। 30-35 दिनों में पहली कटाई हो सकती है। पेट दर्द और अपच में फायदेमंद है।
3- अजवाइन: कटिंग से 20-25 दिनों में फैलता है। पेट फूलने और गैस की समस्या में उपयोगी है।
4-अश्वगंधा: जुलाई में बीज बोए जाते हैं। जड़ें 150-180 दिनों में तैयार होती हैं। तनाव और एंग्जायटी में लाभदायक।5- 5-
5-पत्थरचट्टा: एक पत्ते से नया पौधा उगाया जा सकता है। 60-70 दिनों में अच्छी ग्रोथ होती है। किडनी स्टोन से संबंधित समस्याओं में इस्तेमाल होता है।
गमला और देखभाल
इन पौधों को 12-14 इंच के गमलों में लगाएं। गमले में ड्रेनेज होल बनाकर कंकड़ या टूटे दीये के टुकड़ों से ढकें। मिट्टी में 50 प्रतिशत बगीचे की मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट और 20 प्रतिशत रेत मिलाएं। पुदीना और अजवाइन के लिए चौड़े गमले तथा अश्वगंधा के लिए गहरे गमले उपयुक्त हैं। पौधों को सुबह 4-5 घंटे धूप वाली जगह रखें और मिट्टी सूखने पर ही पानी दें।
यहां हम आपको यह बता दें कि, सावन का मौसम घर में हरियाली बढ़ाने और औषधीय पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। तुलसी, पुदीना, अजवाइन, अश्वगंधा और पत्थरचट्टा जैसे पौधे कम जगह में भी आसानी से उगाए जा सकते हैं और घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ दैनिक जीवन में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। सही गमला, संतुलित मिट्टी, पर्याप्त धूप और उचित देखभाल से ये पौधे स्वस्थ रूप से विकसित होते हैं। हालांकि इनके औषधीय उपयोग को लेकर पारंपरिक मान्यताएं हैं, लेकिन किसी भी बीमारी के उपचार या औषधीय सेवन के लिए योग्य चिकित्सक या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है।आखिर में बताते चले कि,
