Skip to main content

समाचार मिर्ची

भारतीय सिनेमा की इतिहास रच देने वाली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने न केवल हिंदी फिल्म उद्योग में रोमांस को नई ऊँचाइयाँ दीं, बल्कि दुनिया के करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर भी अमिट छाप छोड़ी। इसी ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए लंदन के प्रतिष्ठित Leicester Square में राज और सिमरन के प्रसिद्ध पोज को कांस्य प्रतिमा के रूप में स्थापित किया गया। इसे

में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ)’ के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज और सिमरन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए बेहद उत्साहित हूं।यह जानकर अत्यंत खुशी हो रही है कि DDLJ वह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में इस सम्मान से नवाजा गया है। यूके में मौजूद हर उस व्यक्ति का दिल से आभार, जिसकी वजह से यह क्षण संभव हो पाया।

बता दें कि, DDLJ के 30 साल पूरे होने पर लंदन में राज–सिमरन की प्रतिमा का अनावरण भारतीय सिनेमा के लिए सम्मान और गर्व दोनों लेकर आया है। शाहरुख खान और काजोल की मौजूदगी ने इस पल को और भी खास बना दिया। उनके संवाद, उनका अंदाज और फिल्म की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version