समाचार मिर्ची

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी के पति औऱ बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर को सोशल मीडिया पर एक चर्चा चल रही है। कहा ये जा रहा है कि उनके घर में काम करने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की पुष्टि खुद प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने की है। उन्होंने बताया है कि उनके लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकड़्स घर में काम करने वाले शख्स चरण साहू को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

23 वर्षीय चरण शनिवार शाम से बीमार था। बोनी कपूर ने उसे टेस्ट करवाने के लिए कहा और आइसोलेशन में भेज दिया। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद सोसाइटी की अथॉरिटी को इस बारे में सूचित कर दिया गया। जिन्होंने बीएमसी को इसकी सूचना दी। तुरंत ही बीएमसी और राज्य सरकार के लोगों ने उसके क्वारंटीन करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version