Skip to main content

समाचार मिर्ची

कोलकाता। पर्यवेक्षक के तौर पर बंगाल गए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से शुभेंदु अधिकारी के नाम पर बंगाल सीएम पर मुहर लगाई गई.

अमित शाह ने कहा कि प्रस्ताव के तौर पर शुभेंदु के अलावा और कोई दूसरा नाम नहीं आया था। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नाम पर सहमति बनी। गौरतलब है कि 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हराया था, जबकि इस बार ममता को भवानीपुर में उनके गढ़ में जाकर शुभेंदु ने चुनाव मे शिकस्त दी है.

अब 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है, शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और गठबंधन के सीनियर नेता शामिल होंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version