जुलाई यानी इसी महीने बीजेपी को अध्यक्ष मिलने वाला है। वही इस बात की चर्चा भी जोर शोर पर है कि इस बार महिला अध्यक्ष भाजपा को मिलने जा रही है। हालांकि इस बीच ओबीसी के बड़े और कद्दावर नेता केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम चर्चा में है।
नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव ढाई साल पहले हो जाना था। मगर मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल ढाई साल के लिए बढ़ा दिया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री से है। राजनीतिक गलियारों में कई नाम की चर्चा हो रही है वही किसी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है कहां जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा हालांकि यह अभी सिर्फ कयास है।
ओबीसी नेता केशव प्रसाद मौर्य के नाम की भी चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रही है। केशव प्रसाद का नाम आक्रामकता के साथ सामने नहीं आ रहा है यह सिर्फ उनके समर्थकों और उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं आम है।
निर्मला सीतारमण का नाम चर्चा में क्यों?
दरअसल हाल ही में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के महासचिव बी एल संतोष से हाल ही में निर्मला सीतारमण की मुलाकात हुई थी इसी के बाद उनके नाम की चर्चा होने लगी। कहां यह भी जा रहा है कि 33% महिला आरक्षण के बाद बीजेपी उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर फैसला ले सकती है।
डी पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन का भी नाम
निर्मला सीतारमण के अलावा दूसरा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी का भी है उन्हें भी इस पद के लिए मजबूर दावेदार माना जा रहा है आपको बता दे पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश की पूर्व भाजपा अध्यक्ष भी रह चुकी है। खास बात यह है कि उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है इतना ही नहीं पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुकी हैं। वहीं तमिलनाडु से आने वाली वनथी श्रीनिवासन का भी नाम चर्चा में है। प्रदेश सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुकी है। 2020 में बीजेपी ने उन्हें नियुक्त किया था।