समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सबसे चर्चित मुकाबला अब पूरी तरह तय हो गया है। 15 फरवरी 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रयासों की जमकर सराहना की और इसे “क्रिकेट की जीत” करार दिया।

इस संबंध में राजीव शुक्ला ने 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यह हम सभी के लिए बहुत अच्छी खबर है। आईसीसी ने जिस तरह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ बातचीत की और बीच का रास्ता निकाला, वह काबिले तारीफ है। आईसीसी के प्रतिनिधियों ने लाहौर जाकर चर्चा की, जिसका सुखद नतीजा निकला है। अब 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरेगी। आईसीसी ने क्रिकेट को प्राथमिकता देकर इस गतिरोध को खत्म किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।”

इस कड़ी मे बता दें कि, यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिनों पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात को अपना फैसला पलटते हुए टीम को मैदान पर उतरने की अनुमति दे दी। आईसीसी की मध्यस्थता और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद यह समाधान निकला, जिसे बीसीसीआई ने “विन-विन” स्थिति बताया है। राजीव शुक्ला ने विशेष रूप से आईसीसी चेयरमैन जय शाह और अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया, जिन्होंने इस जटिल मुद्दे को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चलते चलते बताते चले कि, आईसीसी ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश पर कोई सजा नहीं लगाई जाएगी और उन्हें 2031 वनडे विश्व कप (जिसके वे भारत के साथ सह-मेजबान हैं) से पहले कोई अन्य आईसीसी इवेंट दिया जाएगा। इस तरह क्रिकेट के हितों को सर्वोपरि रखते हुए विवाद का समाधान हुआ।यह घटना दिखाती है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद क्रिकेट एकजुट करने की ताकत रखता है। आईसीसी की भूमिका सराहनीय रही है, जिसने सभी बोर्डों के साथ संवाद बनाए रखा और खेल के हितों की रक्षा की। अब सभी की नजरें 15 फरवरी पर टिकी हैं, जब मैदान पर बल्ले और गेंद की भाषा बोलेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version