कैनबरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यहां मैनुका ओवल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम पहले मैच में मिली शानदार जीत से प्रेरित होकर अजेय बढ़त (2-0) हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले टी20आई में भारतीय तेज गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया था, और अब टीम इसी गति को बनाए रखते हुए सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
गौर करने वाली बात यह हैं कि, सीरीज का पहला मैच 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था, जहां भारत ने डकवर्थ-लुईस-स्टरन (DLS) विधि से 21 रनों से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 18 ओवरों में 133 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरह बिखर गए। जॉर्जिया वेयरहम ने 19 गेंदों में 30 रन और फीबे लिचफील्ड ने 19 गेंदों में 26 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। यह ऑस्ट्रेलिया की घरेलू महिला टी20आई में केवल दूसरी बार पूरी तरह ऑलआउट होने की घटना थी।
भारतीय टीम की ताकत: तेज गेंदबाजी
और मजबूत बल्लेबाजीपहले मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अरुंधति रेड्डी के अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई। टीम प्रबंधन इस प्रदर्शन से काफी उत्साहित है और उम्मीद कर रहा है कि कैनबरा की पिच पर भी तेज गेंदबाज प्रभावी साबित होंगे। मैनुका ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल होती है, लेकिन मौसम और ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
पिच रिपोर्ट के अनुसार, मैनुका ओवल की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, जहां औसत स्कोर 150-160 के आसपास रहता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारतीय तेज गेंदबाज फिर से प्रभावी रहती हैं, तो भारत सीरीज क्लिन कर सकती है।भारतीय टीम का मनोबल उच्च है और वे इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह रोमांचक मुकाबला होगा, जहां दो मजबूत टीमें भिड़ेंगी।
