Skip to main content

समाचार मिर्ची

ईरान का इजरायल युद्ध थमने का नाम ही नही ले रहा। हर तरफ धमाके की ही गूंज हैं। कई लोगों की मौत हो गई है। और कई घायल हैं। दिन रात लोग डर के साये में जी रहे हैंकिआने वाला समय कैसा होगा खौफ के साये में जी रहे लोग हर चीज के लिए मोहताज हो रहे। बता दें कि, धमाकों की आवाज से दहले यरुशलम और तेल अवीव ईरान का इजरायल पर फिर अटैक हो गया हैं। बताते चले कि,दोनों देशों के बीच जंग रोकने की बातचीत चल रही थी, लेकिन तनाव और बढ़ गया है।

ट्रंप की सीजफायर अपील और उसके बाद हमला

इस हमले से ठीक पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सार्वजनिक बयान में दोनों देशों से युद्धविराम की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि “यह समय है शांति का, युद्ध का नहीं।” ट्रंप की इस अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद थी कि शायद ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी सोमवार को बयान जारी कर कहा था कि अगर इजरायल अपने एयरस्ट्राइक बंद कर दे, तो ईरान भी पीछे हटने को तैयार है। लेकिन इस बयान के चंद घंटों बाद ही तड़के करीब 4 बजे ईरान की ओर से मिसाइलें छोड़ी गईं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version