समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

कोलकाता और आसपास के इलाकों में मंगलवार की रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर को ठप कर दिया है। दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के बीच यह बारिश स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए आफत बनकर आई। सड़कों पर पानी भर गया, घरों में जलजमाव हो गया और सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस प्राकृतिक आपदा ने पांच लोगों की जान भी ले ली, जिससे पूरे शहर में मातम का माहौल है।

शहर की सड़कों पर भारी जलजमाव ने यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया। ऑफिस जाने वालों को सार्वजनिक परिवहन की कमी और ट्रैफिक जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों ने भारी बारिश और जलजमाव के चलते छुट्टी घोषित कर दी।

कोलकाता नगर निगम (KMC) के अनुसार, टॉप्सिया में 275 मिमी और बल्लीगंज में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर कोलकाता के थानटानिया में 195 मिमी बारिश हुई।

जानकारी दे दें कि, कोलकाता की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो सेवाएं भी जलजमाव की भेंट चढ़ गईं। बब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर–शहीद खुदीराम) के बीच, विशेषकर महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोवर स्टेशनों के बीच पानी भर जाने से सेवाएं रोक दी गईं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शहीद खुदीराम से मैदान तक ही सीमित सेवाएं चल रही हैं वही,मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार, हालात सुधरने के बाद सामान्य सेवाएं जल्द बहाल होंगी।

दुर्गा पूजा पर पड़ा असर

दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है और इस समय कोलकाता की सड़कों, पंडालों और बाजारों में भारी भीड़ रहती है। लेकिन बारिश ने पूजा की तैयारियों और उत्सव दोनों पर ही पानी फेर दिया।

  • कई पंडालों में पानी भर गया, जिससे आयोजकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
  • लोगों की आवाजाही कम हो गई और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में दिक्कत हुई।
  • व्यापारियों और दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हुई।

प्रशासन की चुनौतियां और राहत कार्य

कोलकाता नगर निगम (KMC), आपदा प्रबंधन दल और पुलिस प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं।

  • पंपिंग स्टेशनों को सक्रिय कर जलनिकासी की कोशिश की जा रही है।
  • संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
  • जलजमाव और यातायात अवरोध को दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है।

इसके बावजूद, हालात सामान्य होने में समय लग सकता है क्योंकि लगातार बारिश से जलनिकासी की गति धीमी हो रही है।

बता दें कि, कोलकाता में दुर्गा पूजा जैसे पावन अवसर पर भारी बारिश का कहर इस बार गंभीर संकट के रूप में सामने आया है। पांच लोगों की मौत, रेल-मेट्रो सेवाओं का ठप होना, यातायात में बाधा और घरों में जलजमाव ने शहर को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी से संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में यह स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन जब तक बारिश थमती नहीं, तब तक कोलकाता के लोगों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version