Skip to main content

समाचार मिर्ची

ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जनता मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि हैं।जहां 3000 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया जाएगा ओडिशा के लिए रोडमैप की तैयारी हो सकती हैं।


भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जनता मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने 3000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें रेलवे परियोजनाएं और ईवी बस डिपो शामिल हैं। मोदी ने ओडिशा विजन-2036 और 2047 पुस्तिका का विमोचन किया और विकसित ओडिशा के लिए रोडमैप की घोषणा की।

ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जनता मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने 3000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें रेलवे परियोजनाएं और ईवी बस डिपो शामिल हैं। मोदी ने ओडिशा विजन-2036 और 2047 पुस्तिका का विमोचन किया और विकसित ओडिशा के लिए रोडमैप की घोषणा की।

राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनता मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले बीजू पटनायक एयरपोर्ट से जनता मैदान कार्यक्रम स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
इनमें 2,700 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, नराज में निर्मित 50 करोड़ रुपये के ईवी बस डिपो का उद्घाटन और 100 नई ईवी बसों का शुभारंभ शामिल है।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जनता मैदान में बैठक स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पूरे कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए ताकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कोई चूक न हो।
प्रधानमंत्री आज दोपहर 3.40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 3.45 बजे तिरंगा यात्रा एवं रोड शो में शामिल होंगे और शाम 4.15 बजे जनता मैदान पहुंचेंगे। वह वहां शाम 5.35 बजे तक रहेंगे। शाम 5.50 बजे वह वायु सेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री राज्य सरकार की वर्षगांठ समारोह में ‘ओडिशा विजन -2036 और 2047’ नामक एक पुस्तिका का विमोचन करेंगे। मोदी 2036 तक विकसित ओडिशा के लिए निर्धारित लक्ष्य के रोड मैप की भी घोषणा करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version