Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान जंग और हॉर्मुज पर ब्लॉकेज की वजह से दुनिया में तेल संकट बढ़ रहा है। खासकर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे छोटे देशों को ऊर्जा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एएनजेड रिसर्च की रिपोर्ट ने तेल को लेकर बड़े खतरे की चेतावनी दी है।

वही, एएनजेड रिसर्च के ग्लोबल ऑयल मार्केट ट्रैकर के अनुसार, फारस की खाड़ी से तेल प्रवाह में लगातार रुकावट के कारण सितंबर तक विश्व में कच्चे तेल का भंडार गंभीर रूप से निम्न स्तर पर पहुंच सकता है। इससे ईंधन की आपूर्ति में भारी कमी आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, आपूर्ति में लंबे समय तक कमी वैश्विक भंडार को कम कर रही है जबकि मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे बाजार में अस्थिरता का खतरा बढ़ रहा है।

इस कड़ी में ANZ का अनुमान है कि अगर फारस की खाड़ी से कच्चे तेल का नुकसान लगभग 10.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन बना रहा तो तेल रिजर्व सितंबर 2026 तक अपनी प्रभावी निचली सीमा के करीब पहुंच सकता है। तेल उत्पादों का रिजर्व अगस्त तक गंभीर स्तर पर पहुंच सकता है, जिससे बाजार में सिर्फ 20 दिनों का रिजर्व बचेगा।

सितंबर तक रिजर्व निचले स्तर पर पहुंचने का अनुमान

एएनजेड रिसर्च के ग्लोबल ऑयल मार्केट ट्रैकर के अनुसार, तेल आपूर्ति में लगातार कमी और मजबूत वैश्विक मांग के कारण भंडार तेजी से घट रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यदि फारस की खाड़ी से लगभग 10.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल की कमी बनी रहती है, तो सितंबर तक वैश्विक तेल रिजर्व अपनी प्रभावी निचली सीमा के करीब पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि तेल भंडार में इस तरह की गिरावट बाजार में अस्थिरता को बढ़ा सकती है। यदि आपूर्ति बाधित रही और मांग में कोई बड़ी कमी नहीं आई, तो कई देशों को ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार केवल कच्चा तेल ही नहीं, बल्कि पेट्रोल, डीजल और अन्य तेल उत्पादों का भंडार भी तेजी से घट रहा है। अनुमान है कि अगस्त 2026 तक तेल उत्पादों का रिजर्व गंभीर स्तर पर पहुंच सकता है।यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो वैश्विक बाजार में उपलब्ध तेल उत्पादों का स्टॉक केवल 20 दिनों की आवश्यकता को पूरा करने लायक रह जाएगा। यह स्थिति किसी भी बड़े आयातक देश के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि आपूर्ति में थोड़ी और कमी भी कीमतों में तेज उछाल ला सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version