समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज अपना 140वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और राजनीतिक संकल्प के साथ मनाया। दिल्ली स्थित ऐतिहासिक इंदिरा भवन में आयोजित मुख्य समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

जानकारी दे दें कि, कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि “मोदी सरकार लोगों के अधिकार छीन रही है” और पिछले 11 वर्षों में लोकतंत्र की मूल संस्थाओं को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने का काम किया गया है।

वही, खरगे ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इन सभी कानूनों को कमजोर करने या उनके क्रियान्वयन में बाधा डालने का काम कर रही है। विशेष रूप से मनरेगा को बजट कटौती के माध्यम से प्रभावित करने, वन अधिकार कानून को नजरअंदाज करने और भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रावधानों को उद्योगपतियों के पक्ष में बदलने की कोशिशों का उन्होंने जिक्र किया।

बता दें कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण, सेमिनार और जनसभाओं के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया। पार्टी का दावा है कि यह न केवल एक संगठन का जन्मदिन है, बल्कि भारत के संवैधानिक लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नए सिरे से मजबूत करने का अवसर है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version