समाचार मिर्ची

देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक हिंदू युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और पथराव किया। प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस कड़ी मे बता दें कि, सीसीटीवी फुटेज में लाठी-डंडों से लैस लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सड़कों पर दौड़ते लोग, भागते हुए व्यक्ति और अफरा-तफरी का माहौल कैद हुआ है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेत में पानी लगाने को लेकर हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में युवक विनोद समेत एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए।प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर एक्शन की मांग की। उन्होंने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। घटना के बाद 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इस बीच बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है।

खेत में पानी लगाने के विवाद से शुरू हुआ मामला

पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेत में पानी लगाने को लेकर हुई थी। स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस झड़प में विनोद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला सहित तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों का उपचार कराया गया और उनकी स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है।

यहां यह बताते चले कि, विकासनगर की यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि छोटे स्थानीय विवाद भी यदि समय पर नियंत्रित न किए जाएं तो बड़े सामाजिक तनाव का कारण बन सकते हैं। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय समुदाय की संयुक्त जिम्मेदारी है कि शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जाए तथा कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version