समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

गुजरात। गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ मंदिर में सोमवार को ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए और मंदिर में शिव अराधना की। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेक किया जाएगा। पांच फुट ऊंचे पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा। पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी हुई।

इससे पहले पीएम मोदी रविवार रात गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जामनगर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जामनगर एयरपोर्ट से पायलट बंगला तक रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और उनका अभिनंदन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है। उन्होंने इसे भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव बताया। मंदिर में कलाकारों और दर्शकों की भी भारी भीड़ जुट रही है, जो पीएम मोदी के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version