Skip to main content

समाचार मिर्ची

श्रीनगर।  पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना और पुलिस दोनों संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश में जुटी है। वहीं, सेना आतंकियों के घरों को भी निशाना बना रही है। सेना ने अब तक छह लोगों के घरों को तबाह कर दिया है।

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने अब तक छह आतंकियों के घरों को तबाह कर दिया है। वहीं पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। सेना आतंकियों की तलाश के लिए कश्मीर का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है।

वहीं, हमले से जुड़ी जानकारी के लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के बीच जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।बता दें कि, ये दोनों जिले के कैमोह इलाके के थोरकपोरा से अरेस्ट किए गए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version