समाचार मिर्ची

कोलकाता। दुनिया के साथ हिंदुस्तान भी कोरोना की मार झेल रहा है। मगर इसी बीच भारत की चुनौतियों से दो चार हो रहा है। इस समय वायरस के साथ – साथ एम्फान तूफान अपना कहर बरपा रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान एम्फान बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हातिया के बीच कहर बरपाता हुआ तट से टकरा गया। इस दौरान एयर स्पीड 190 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। बंगाल में तूफान ने भारी तबाही मचाई है।

चक्रवात की चपेट में आने से 12 की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हजारों पेड़ उखड़ गए। तेज हवा और भारी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। कच्चे मकानों के साथ-साथ कोलकाता समेत कई इलाकों में कई पुरानी पक्की इमारतें भी धराशायी हो गईं। रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तरी 24 परगना जिले में करीब 5200 घरों को क्षति पहुंची है।

अभी भी इसका खतरा कम नहीं हुआ है। तूफान को लेकर भारतीय नौसेना अलर्ट मोड में है साथ ही केंद्र सरकार भी लगातार राज्यों के साथ बातचीत कर रही है। जहां पर ये तूफान अपना कहर बरपा चुका है वहां राहत और बचाव का काम भी जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version