समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

तमिलनाडु। तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय की टीवीके सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने घोषणा की कि विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने वोट दिया, जबकि विरोध में 22 वोट पड़े। पांच विधायक गैरमौजूद रहे।

फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सरकार को समर्थन दिया। मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने सदन से वॉकआउट कर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बीजेपी अपने एकमात्र विधायक के साथ तटस्थ रही। मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास मत के लिए प्रस्ताव पेश किया। AIADMK के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सरकार का विरोध किया।

टीवीके के 107 विधायकों के अलावा कांग्रेस के पांच, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के दो-दो विधायकों ने समर्थन दिया। AIADMK में टूट देखी गई, जिसमें लगभग 30 विधायक एस.पी. वेलुमणि और सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व में सरकार के पक्ष में आए। पलानीस्वामी गुट ने बागी विधायकों पर दलबदल विरोधी कानून लगाने की चेतावनी दी।इस घटनाक्रम से तमिलनाडु की राजनीति में उलटफेर की स्थिति बन गई है। टीवीके की सरकार अब मजबूत स्थिति में दिख रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version