चेन्नई। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक संकट जारी है। टीवीके नेता थलपति विजय राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे, लेकिन केवल 116 विधायकों का समर्थन दिखा पाए। राज्यपाल ने उन्हें तीसरी बार खाली हाथ लौटा दिया।
टीवीके 2026 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विजय को कांग्रेस और वाम दलों के समर्थन के संकेत मिले थे, लेकिन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने डीएमके गठबंधन के प्रति निष्ठा दोहराई और वीसीके अपना रुख स्पष्ट करने में देरी कर रही है। संख्या पूरी न होने के बावजूद विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की।
इस बीच अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने टीवीके पर फर्जी समर्थन पत्र जारी करने का आरोप लगाया है। एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने दावा किया कि उनके विधायक का समर्थन पत्र और संबंधित वीडियो फर्जी तथा एआई जनरेटेड है। उन्होंने टीवीके पर गठबंधन में भ्रम पैदा करने का आरोप भी लगाया।
