समाचार मिर्ची

तमिलनाडु। तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर भाषा और सांस्कृतिक पहचान का मुद्दा गरमा गया है। अभिनेता से राजनेता बने सी. विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) सरकार के मंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में राज्य गीत ‘तमिल थाई वजथु’ को सबसे अंत में बजाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे तमिल परंपरा और राज्य की सांस्कृतिक भावनाओं के खिलाफ बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

मुख्य विपक्षी दल DMK ने इस पर तीखा हमला बोला। DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने एक्स पर लिखा कि TVK ने तमिल अधिकारों की रक्षा करने में नाकामी दिखाई। CPI सचिव एम. वीरपांडियन ने इसे स्थापित परंपरा का उल्लंघन बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे अनुचित करार दिया। कांग्रेस सांसद एस. जोतिमणि ने कहा कि यह तमिल भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

MDMK महासचिव वाइको ने ‘वंदे मातरम’ को राज्य सरकार के कार्यक्रमों में शामिल किए जाने का विरोध किया। उन्होंने अपील की कि राज्य के आधिकारिक कार्यक्रमों में सबसे पहले ‘तमिल थाई वजथु’ और फिर ‘जन गण मन’ बजाया जाना चाहिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version