Skip to main content

समाचार मिर्ची

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑटो सेक्टर में टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ये 25 फीसदी टैरिफ 2 अप्रैल से लागू किया जाएगा। ट्रंप ने ओवल ऑफिस के एक कार्यकम के दौरान ये घोषणा की है कि अमेरिका में इंपोर्ट या निर्यात होने वाली विदेशी कारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा।

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा है कि उनका ये फैसला स्थिर है और इसे अब बदला नहीं जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का असर ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनियों पर देखने को मिला है। वहीं कई दिग्गज ऑटो कंपनियों के शेयर में गिरावट आई है।
शेयर बाजार की आज लाल निशान पर शुरुआत हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे शेयर बाजार में रिकवरी होने लगी। अभी स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अभी लिखते समय एनएसई निफ्टी में ऑटो सेक्टर के शेयर 0.70 फीसदी गिर चुके हैं।

trump-announces-25-percent-auto-tariff-impact-on-major-automobile-companies-

trump,announces25-autotariff,impact,automobile,,companies.


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version