समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद की पेशकश की है।ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि शी जिनपिंग अमेरिका और ईरान के बीच किसी समझौते के पक्ष में हैं। उनके मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा कि अगर मैं किसी तरह मदद कर सकता हूं तो मदद करना चाहूंगा। ट्रम्प ने यह भी बताया कि चीन बड़ी मात्रा में ईरानी तेल खरीदता है, इसलिए उसकी दिलचस्पी होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने में है।

उन्होंने कहा कि जो देश इतना ज्यादा तेल खरीदता है, उसका ईरान के साथ रिश्ता स्वाभाविक रूप से होता है और चीन होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना चाहता है।वहीं, ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए प्रोटोकॉल जारी किए हैं। अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की निगरानी और मंजूरी से गुजरना होगा। ईरान ने BRICS देशों से अपील की है कि वे अमेरिका और इजराइल की निंदा करें।

विशेषज्ञों का कहना है कि चीन किसी भी हालत में पश्चिम एशिया में बड़े सैन्य संघर्ष से बचना चाहता है। उसकी प्राथमिकता ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखना और वैश्विक व्यापार मार्गों को खुला बनाए रखना है।आने वाले दिनों में अमेरिका, चीन और ईरान के बीच कूटनीतिक गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या तनाव कम करने के लिए कोई समझौता हो पाता है या फिर पश्चिम एशिया एक नए बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version