Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष के पहले कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान युद्ध के अंत का सिग्नल मिलने का सकारात्मक असर बाजार पर पड़ा। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1900 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 73,800 के पार कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 71,947 के मुकाबले उछलकर 73,762 के स्तर पर खुला और कुछ ही मिनटों में 73,865 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद 22,331 के मुकाबले उछलकर 22,899 पर खुला और 600 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 22,930 के स्तर पर कारोबार करने लगा।

इस तेजी के पीछे ट्रंप का बदला रुख मुख्य वजह रहा। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिए कि अमेरिका ने अपने सैन्य टारगेट हासिल कर लिए हैं और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे या बंद, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल की सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें ईरान के साथ जारी युद्ध को खत्म करने से जुड़े ऐलान की उम्मीद है।

इस तूफानी तेजी के बीच कुछ शेयरों ने खुलने के साथ ही गदर मचा दिया। इनमें ट्रेंट शेयर (7%), बीईएल शेयर (6.50%), इंडिगो शेयर (6%), अडानी पोर्ट्स शेयर (4.70%), टीसीएस शेयर (4%), बजाज फाइनेंस शेयर (3.90%), एलएंडटी शेयर (3.56%), इटरनल शेयर (3.32%), एमएंडएम शेयर (3.10%) और मारुति शेयर (3%) शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version