समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन नोटिस जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। परिणाम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भाग लिया था। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजीलॉकर.gov.in पर परिणाम उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

डिजीलॉकर वेबसाइट पर वर्तमान में ‘Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon’ लिखा हुआ दिख रहा है, जिससे रिजल्ट के शीघ्र जारी होने का संकेत मिल रहा है। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से वेबसाइट या डिजीलॉकर ऐप से रिजल्ट देख सकेंगे। प्रवेश पत्र को रोल नंबर के लिए तैयार रखने की सलाह दी गई है।

यूपी बोर्ड में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। हाईस्कूल में यदि कोई छात्र एक विषय में फेल हो जाता है तो भी उसे पास माना जाएगा। एक से अधिक विषयों में फेल होने पर रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी, जिन्हें सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, लैपटॉप/टैबलेट और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version