Skip to main content

समाचार मिर्ची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे ने सोमवार को कई जिलों में कहर बरपाया। मथुरा, बागपत, उन्नाव और बस्ती समेत अन्य ज़िलों में अलग-अलग सड़क हादसों में अब तक 17 लोगों की जान चली गई। अलग अलग हादसों में करीब 150 से ज्यादा घायल हुए थे जिन में से 50 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है।

  • मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा:
    घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। बस और कारों की भिड़ंत में कई लोग घायल हुए।
  • उन्नाव हाईवे पर फॉर्च्यूनर पलटी:
    तेज़ रफ्तार और कम दृश्यता के कारण फॉर्च्यूनर कार पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
  • बस्ती में बस-ट्रक टक्कर:
    यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हुई। इसमें चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए।
  • बागपत में भीषण दुर्घटना:
    कोहरे के कारण कई गाड़ियों की चेन टक्कर हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

हादसों को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। लोगों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही प्रशासन लगातार मुस्तैद है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थलों पर राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया। वहीं इन हादसों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसों पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version