लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फाइनल मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंतिम सूची में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
इस फाइनल लिस्ट में 84 लाख नए मतदाता बढ़े हैं। 6 जनवरी 2026 को जारी मसौदा सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता थे। फाइनल लिस्ट में पुरुष मतदाता 6 करोड़ 88 लाख 43 हजार 159 (54.83 प्रतिशत), महिला मतदाता 5 करोड़ 67 लाख 8 हजार 747 (45.17 प्रतिशत) और तृतीय लिंग के 4,119 मतदाता हैं। 18-19 वर्ष के युवा मतदाता 3 लाख 33 हजार 981 (0.27 प्रतिशत) हैं।
एसआईआर अभियान 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था और साढ़े पांच महीने से अधिक समय तक चला। गणना चरण 4 नवंबर से 26 दिसंबर 2025 तक रहा। दावा और आपत्ति की अवधि 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक रही, जबकि नोटिस चरण और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 तक चली।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि सूची व्यापक सत्यापन, आपत्तियों के निस्तारण और नए पंजीकरण के बाद तैयार की गई है। मतदाता अभी भी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जोड़ सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को जारी प्रारंभिक मसौदा सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल थे। इसके बाद चले व्यापक पुनरीक्षण, आपत्तियों के निस्तारण और नए पंजीकरण के बाद यह अंतिम सूची तैयार की गई। अंतिम आंकड़ों के अनुसार, पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 88 लाख 43 हजार 159 है, जो कुल मतदाताओं का 54.83 प्रतिशत है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 67 लाख 8 हजार 747 है, जो 45.17 प्रतिशत है। इसके अलावा, तृतीय लिंग के 4,119 मतदाताओं का भी पंजीकरण हुआ है, जो समावेशी लोकतंत्र की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। युवा मतदाताओं की भागीदारी पर नजर डालें तो 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 3 लाख 33 हजार 981 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं, जो कुल का 0.27 प्रतिशत है।
