समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से वह 10 सीटें कम रह गई है। तमिलनाडु में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सबसे बड़ी पार्टी बनने के नाते TVK को राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का निमंत्रण मिलने की संभावना है। पार्टी सूत्रों को बाहरी समर्थन मिलने का भरोसा है।

TVK कांग्रेस समेत अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन की संभावना पर विचार कर रही है। इन दलों में DMK से जुड़ी कांग्रेस (5 सीटें), CPI, CPIM और VCK (प्रत्येक 2 सीटें) शामिल हैं। इसके अलावा पट्टाली मक्कल काची (PMK) के पांच सीटों वाले समर्थन का भी विकल्प है। AIADMK के साथ गठबंधन की संभावना कम मानी जा रही है, क्योंकि उसका BJP के साथ गठबंधन है और विजय ने BJP को अपना वैचारिक विरोधी बताया है।TVK के सबसे कम उम्र के विजेता नेता रेवंत चरण ने कहा कि अस्थिरता का कोई डर नहीं है और पार्टी सरकार बनाएगी। गठबंधन या समर्थन संबंधी फैसला आलाकमान लेगा। उन्होंने जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने का संकेत दिया है।

गठबंधन की राजनीति: कांग्रेस और वाम दल बन सकते हैं सहयोगी

TVK फिलहाल संभावित सहयोगियों के साथ बातचीत की रणनीति पर काम कर रही है। प्रमुख तौर पर कांग्रेस, जो इस चुनाव में 5 सीटें जीतने में सफल रही है, उसके साथ गठबंधन की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा वामपंथी दल जैसे CPI, CPIM और VCK ने भी 2-2 सीटें हासिल की हैं, जो सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यदि ये सभी दल TVK को समर्थन देते हैं, तो पार्टी आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। यह गठबंधन विचारधारा के स्तर पर भी संभव नजर आता है, क्योंकि इन दलों का झुकाव आमतौर पर धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के मुद्दों की ओर रहा है, जो विजय की राजनीतिक छवि के अनुरूप है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। विजय की अगुवाई में TVK का उभार एक ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि बहुमत से 10 सीट दूर होने के कारण उन्हें अब ‘किंग’ से ‘किंगमेकरों’ तक का सफर तय करना होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version