समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

कोलकाता।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच राजनीतिक माहौल में बदलाव दिखने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब खामोशी से प्रचार कर रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं। 2021 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों की शुरुआत ‘दीदी ओ दीदी’ कहकर करते थे, लेकिन इस बार वे संदेशखाली, कट मनी कल्चर और सिंडिकेट जैसे मुद्दों पर फोकस कर रहे हैं।

बीजेपी ने टीएमसी के आक्रामक सवालों में उलझने के बजाय ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ महिला सुरक्षा, बांग्लादेशी घुसपैठ और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर अपनी रणनीति केंद्रित कर ली है। पार्टी अब सीधे तौर पर ममता बनर्जी का नाम लेकर राजनीतिक हमले से भी परहेज कर रही है। पिछले पांच वर्षों में बीजेपी ने राज्य में जमीन पर अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया है, जबकि टीएमसी को 15 वर्ष के शासन की एंटी-इनकंबेंसी का सामना करना पड़ रहा है।

ममता बनर्जी ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद उन्होंने दावा किया कि खास समुदाय के लोगों के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं। टीएमसी ने पहले बीजेपी को बाहरी पार्टी बताते हुए आरोप लगाया था कि यदि भगवा पार्टी सत्ता में आई तो नॉनवेज की बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी। इसके बाद बीजेपी के उम्मीदवार मछली लेकर प्रचार में उतरे।

पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है, जबकि दूसरे चरण के लिए प्रचार 27 अप्रैल तक चलेगा। चुनाव आयोग ने राज्य में सुरक्षा के मद्देनजर 2400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवानों को तैनात किया है। ममता बनर्जी ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की कोलकाता पर हमले की धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव से पहले फिर पहलगाम जैसी घटना हो सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान 1971 के इतिहास को नहीं भूला है, जब बंगाल पर नजर डालने के बाद उसके दो टुकड़े हो गए थे।विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार का चुनाव पिछले से अलग है। ओपिनियन पोल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version